Gurgaon News: शहीदों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, सीपी शिवास कविराज ने अर्पित किए पुष्पचक्र
गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने के लिए बुधवार को पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुग्राम की पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के सभी अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन भारतीय पुलिस सेवा और देश के उन तमाम वीर बलिदानियों के अदम्य साहस, कर्तव्य-परायणता और सर्वोच्च त्याग को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.