गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को शहर में 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश गूंजा। विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शहर वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा बस स्टैंड के पास स्थित गोशाला ग्राउंड से शुरू हुई। जो सदर बाजार, सोहना चौक, अग्रवाल धर्मशाला और मोर चौक होते हुए सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रावीर परिवारों को किया नमन:...