गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली में जर्जर इमारत गिरने की घटना के बाद नगर निगम ने शहर में खतरनाक और जर्जर भवनों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। निगम की ओर से ऐसे भवनों की पहचान और उन्हें दुरुस्त करने की तैयारी की है। वहीं, बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी इमारतों को जरूरत पड़ने पर ढहाया जाएगा। इसके लिए निगम अधिकारियों ने जर्जर भवनों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है।

दिल्ली हादसे के बाद निगम की सख्ती दरअसल बुधवार को दिल्ली के ई-ब्लॉक, मछली मंडी के पास बनी 25 वर्ग गज की एक जर्जर इमारत अचानक ढह गई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए थे, जिसे देखते हुए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर में कई स्थानों पर पुरानी और लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई इमारतें ह...