गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। -जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुरुवार को ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्यों, सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। बिलासपुर चौक, बिनोला, पंचगांव चौक, मानेसर, नरसिंहपुर, खांडसा, नाहरपुर, सेक्टर-31, बादशाहपुर चौक, वाटिका चौक तथा एयरिया मॉल समेत 21 ब्लैक स्पॉट्स समेत अन्य शामिल है। इन स्थानों पर सड़क चिह्नांकन, स्ट्रीट लाइट, संकेतक बोर्ड, पैदल पार पथ, स्पीड कैल्मिंग उपाय, अवैध कट बंद करने तथा अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी सोनू भट्ट ने की। उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जून माह में क...