गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुगाम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी के 50 मंदिरों और 50 सोसाइटियों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं, जहां दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। घरों से लेकर मंदिरों और सोसाइटियों में लड्डू गोपाल को झूला झुलाने के लिए तैयारियां की गई है। वहीं बाजारों में जन्माष्टमी की खरीदारों को लेकर भीड़ रही। मंदिरों को झूले को गेंदा, मोगरा, गुलाब और गर्भगृह को सजाए जा रहे हैं। झूले के आसपास मोरपंख, बांसुरी, सुंदर वस्त्रों से मनमोहक झांकी होंगी। सोसाइटियों में बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुतियां, राधा-कृष्ण की वेशभूषा, और दही हांडी के आयोजन किए जाएंगे। विभिन्न टावरों और परिसरों में विशेष झांकियों की प्रतियोगिताएं और संगीत-सजधज का माहौल है। यह भी पढ़ें- Gaya News: जन्माष्टमी : आज बा...