गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत आगामी 17 अक्तूबर को ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर में हरियाणा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को फर्रुखनगर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमे...