गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पटौदी रोड स्थित झुंड सराय में लाइफ लॉन्ग कंपनी के तीन मंजिला विशाल वेयरहाउस में आधी रात को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागना पड़ा। एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में बने इस वेयरहाउस में कई कंपनियां संचालित हो रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में खलबली मच गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल विभाग और निजी कंपनियों की 29 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत और 150 से अधिक पानी की गाड़ियों (टैंकरों) के इस्तेमाल के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढे दस बजे मानेसर दमकल केंद्र को आग क...