Gurgaon News: वेतन में देरी से परेशान एनएचएम कर्मचारी धरने पर बैठे
गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। समय पर वेतन नहीं मिलने और लंबित भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज गुरुग्राम के एनएचएम कर्मचारी सोमवार को कार्य छोड़कर सिविल सर्जन कार्यालय में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें नियमित रूप से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा एचआरए का लाभ भी नहीं दिया जा रहा और डीए का एरियर लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी के कारण परिवार चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि हर महीने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार वेतन मिलने में इतनी देरी होती है कि त्योहार भी बिना वेतन के मनाने की स्थिति बन जाती है। इससे कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.