गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अनुसूचित जाति, विमुक्त जातियां, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजातियां, टपरिवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय चार लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाईट https://saralharyana.gov.in पर किए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...