गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक कलाओं से जोड़ने के लिए केआईआईटी वर्ल्ड ऑफ एजुकेशन में स्पिक मैके के सहयोग से छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित छऊ नृत्य कलाकार तारापदा राजक ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को भारतीय लोक कला की विशेषताओं से परिचित कराया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, प्रभावशाली नृत्य मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से पौराणिक कथाओं और वीरता से जुड़ी कहानियों को जीवंत किया। कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और भारतीय लोक नृत्य की बारीकियों को समझा। वि...