गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों का सीखने का स्तर जांचने के लिए होने वाला मूल्यांकन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम इस समय शिक्षकों के लिए दोहरी जिम्मेदारी बन गया है। जिले में एसआईआर और बीएलओ ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों को एक तरफ फील्ड में जाकर मतदाता सूची से जुड़े काम पूरे करने हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और बालवाटिका-2 से कक्षा चौथी तक का आकलन भी समय पर कराने की जिम्मेदारी है। इसी को लेकर स्कूल स्तर पर शिक्षकों की परेशानी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग को दोबारा निर्देश जारी करने पड़े हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि एसआईआर-बीएलओ ड्यूटी पर कार्यरत शिक्षक भी परीक्षा का संचालन स...