गुड़गांव, जुलाई 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम द्वारा शहर में क्लस्टर आधारित आउटडोर विज्ञापन प्रणाली लागू कर तीन साल में 445 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना अधर में लटक गई है। इसके लिए आयोजित ई-नीलामी में केवल दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई, जबकि नियमानुसार कम से कम तीन एजेंसियों की भागीदारी जरूरी थी। इस कारण निगम को नीलामी रद्द करनी पड़ी। अब पूरी प्रक्रिया नए सिरे से होगी। 150 करोड़ रुपये सालाना आय के लक्ष्य वाली इस योजना के तहत पूरे शहर को छह क्लस्टर में बांटा गया है। पिछले वित्त वर्ष में निगम को विज्ञापनों से 100 करोड़ की आय हुई थी। कंपनियों ने मांग की है कि एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए डेढ़ महीने की छूट मिले, स्क्रीन का आकार बढ़े और ठेके की अवधि तीन से बढ़ाकर पांच साल हो। निगम अब इन सुझावों का प्रस्ताव तैयार कर स...