गुड़गांव, अक्टूबर 18 -- Gurgaon News: - एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धन सिंह ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल डेटा नहीं होने से पारदर्शिता का अभाव, राजस्व नुकसान और अवैध संचालन की बढ़ रही आशंका गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा रोडवेज की बसों का बीते दस साल से वाहन पोर्टल पर बसों के परमिट और रूट संबधि विवरण अपडेट नहीं किया गया है। विभाग की इस अनदेखी के कारण यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्टेज कैरिज ट्रांसपोर्ट सोसाइटीज एंड प्राइवेट बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के परिवहन विभाग और वाहन 4.0 डिजिटल पोर्टल पर हरियाणा रोडवेज की बसों के परमिट तथा रूट संबंधी विवरण अपडेट न किए जाने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने हरियाणा के परिवहन मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन विभाग), महानिदेश...