गुड़गांव, सितम्बर 8 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद वार्ड एक और 19 की सड़कों को स्ट्रीट लाइट से जगमग करेगी। इसके लिए करीब 27 लाख रुपये में टेंडर छोड़ा है। नगर परिषद ने वार्ड नंबर एक के गांव सिरहौल की ढाणी से रायसीना जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर दिया है। इसके लिए करीब 15 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने का का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रास्ता ग्रामीण क्षेत्र का है। इसमें इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी。

शहीद भगत सिंह चौक से दमदमा चौक तक नगर परिषद ने शहर के शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक से नागरिक अस्पताल के पीछे से दमदमा चौक तक जाने वाली सड़क के अंधेरा अब दूर होगा। इस रोड की लंबाई करीब 800 मीटर की है, लेकिन यह रोड 24 घंटे चलता है। गुरुग्राम, दिल्ली और आसपास बनी सोसाइटियों में कामका...