गुड़गांव, अक्टूबर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए मानेसर नगर निगम ने शुक्रवार से एक्शन प्लॉन पर काम शुरू कर दिया है। सड़कों पर उड़ने वाली धूल-मिट्टी और उससे होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निगम प्रशासन ने व्यापक स्तर पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों और धूल-प्रभावित इलाकों में लगातार शोधित जल का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर को नियंत्रित किया जा सके। नगर निगम मानेसर द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के इस विशेष अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर सख्ती, बाहरी गाड़ियों को नो एंट्री और वॉट्सएप ग्रुप; दिल्ली में प्रदूषण पर ...