गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-50 स्थित लोटस वैली स्कूल मार्ग पर ड्रेनेज नेटवर्क 40 मीटर लंबा अधूरा कार्य पाया गया। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अधूरे कार्य की पहचान की है। वर्षा जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अधूरे हिस्सों को पूरा किया जा रहा है। सतही नालों को मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ा जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि लोटस वैली स्कूल से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) की ओर लगभग 40 मीटर लंबे सतही नाले में अधूरा मिला है। इस अधूरे हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। यह सतही नाला आगे गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पास मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जुड़ता है, जिससे वर्षा जल बिना किसी रुकावट के शहर के मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क तक आसानी से पहुंच सकेगा। यह भी पढ़ें...