गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिला कारागार भोंडसी में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत के दौरान दो विचाराधीन बंदियों के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया।

जेल में न्यायिक सेवाएं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम, निशा ने जिला कारागार का दौरा कर वहाँ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक (कानूनी) सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि जेल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य छोटे मामलों में फंसे विचाराधीन बंदियों के मामलों का शीघ्र निपटारा कर उन्हें आवश्यक कानूनी राहत प्रदान करना है। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त विधिक सहायता और अधिवक्ता की सुविधा के ब...