Gurgaon News: लिव-इन में रह रही युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-38 स्थित इस्लामपुर गांव के एक पीजी में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलालपुर गांव निवासी तनीषा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका की मां ने लिव-इन में रह रहे युवक पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। 20 वर्षीय तनीषा गुरुग्राम के इस्लामपुर स्थित पीजी में अपने ही जिले के रहने वाले चेतन शर्मा के साथ लिव-इन में रह रही थी। दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, हालांकि युवती ने अपने परिजनों को इस रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं बताया था। युवती की बहन भी गुरुग्राम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.