गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना जाटूसाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने व लापरवाही से खुद पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेश निवासी गांव मोतला खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व एक खाली खोल बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 18 जुलाई को थाना जाटूसाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मोतला खुर्द निवासी महेश को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों ने महेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान पुलिस को दिए अपने बयानों में महे...