Gurgaon News: लाखुवास नाके पर चोरी की बाइक समेत युवक काबू, महाराष्ट्र से चुराई गई थी बाइक
गुड़गांव, नवम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अपराध शाखा सोहना की टीम ने पलवल-सोहना रोड पर गांव लाखुवास के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक सहित एक युवक मीसम अली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को सवा छह बजे एएसआई हरपाल सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर लाखुवास के पास नाकाबंदी की गई। करीब 15 मिनट बाद बिना नंबर प्लेट की काली टीवीएस बाइक पर आता युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे हवलदार सुरेंद्र ने पकड़ लिया। बाइक के कागजात न मिलने पर इंजन और चैचिस नंबर के जरिए जांच कराई गई तो उसका मालिक वैभव था। 13 अगस्त को उसकी बाइक महाराष्ट्र से चोरी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.