Gurgaon News: लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं उपभोक्ता संघर्ष मंच के बैनर तले बुधवार को बिजली कर्मचारियों और संयुक्त किसान मोर्चा ने सामाानांतर वितरण लाइसेंस योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर चेतावनी दी कि यदि इस लाइसेंस की योजना को रद्द नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को सुखराली के कम्यूनिटी सेंटर में गुरुग्राम और नूंह के बिजली कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान किसान और उपभोक्ता भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजी कंपनी को समानांतर वितरण लाइसेंस दिया गया तो पूरे हरियाणा में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। रैली के बाद हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के नाम पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंताओं को ज्ञापन सौंपे गए। लाइसेंस के आवेदन को तत्काल निरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.