गुड़गांव, अगस्त 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। एचआईवी को लेकर जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों तक इससे बचाव, जांच व उपचार की सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादशाहपुर में जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग और रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मोनिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उप जिला शिक्षा अधिकारी गीता आर्य, जिला गणित विशेषज्ञ बलवान सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र लोचब और विद्यालय की प्राचार्या पूनम भी उपस्थित रहीं। जिला एड्स नियंत्रण कार्यालय की वर...