Gurgaon News: राहगीरों से ठगी करने का आरोपी पकड़ा
गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने राहगीरों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हर्ष उर्फ हरसू निवासी शीतला एनक्लेव के रूप में हुई है। घटना 19 जुलाई की है, जब आरोपी ने सेक्टर-31 में एक स्कूटी सवार को रोककर हाथ तोड़ने का झूठा आरोप लगाया और बातों में उलझाकर उसकी जेब से 22 हजार रुपये निकाले गए। सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 11 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- 78 लाख ठगी में बैंक खाता मुहैया करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी चोरी का मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.