गुड़गांव, अगस्त 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। जिले में कार्ड धारकों को जुलाई माह का बकाया सरसों के तेल का 31 अगस्त तक दिया जाएगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि जिले में जुलाई माह के वितरण के बाद काफी मात्रा में सरसों का तेल बाकी रह गया। सरकार ने निर्णय लिया है कि जुलाई माह का बकाया सरसों तेल 31 अगस्त तक उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पात्र राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी डिपो पर पहुंचकर सरसों का तेल ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...