Gurgaon News: रात की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, एक्यूआई भी हुआ साफ
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में मौसम का मिजाज पूरी तरह से सुहाना हो गया है। शनिवार देर शाम से शुरू हुई हल्की फुहारों और रात को हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार की सुबह से ही शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोपहर के समय धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिल गई है। सुहावने मौसम के चलते वीकेंड पर शहर की मार्केट और प्रमुख बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने परिवार के साथ खरीदारी और मौसमी आबोहवा का खुलकर लुत्फ उठाया। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन हवाएं चलने से धूप ने ज्यादा परेशान नहीं किया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल का मौसम; गुलाबी ठंड, 2001 के बाद सितंबर की दूसरी सबसे सर्द रातत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.