गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में अवैध निर्माणों और सड़कों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा शुरू किया गया विशेष तोड़फोड़ अभियान पूरी तरह से राजनीति की भेंट चढ़ गया है। सत्ताधारी दल के एक रसूखदार नेता द्वारा स्थानीय निगम अधिकारियों की चंडीगढ़ मुख्यालय में शिकायत किए जाने के बाद यह पूरी मुहिम ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। मुख्यालय से अधिकारियों को सख्त हिदायत मिलने के बाद निगम के इनफोर्समेंट विंग ने पहले अवैध कॉलोनियों व इमारतों पर चल रहे पीले पंजे की रफ्तार रोकी और अब बाजारों व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने का अभियान भी पूरी तरह रोक दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था सियासी दबाव के आगे पूरी तरह लाचार नजर आ रही है। कार्रवाई रुक...