गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गढ़ी हरसरू गांव में शनिवार तड़के सुबह खेत में काम करने गए 50 वर्षीय किसान पर पड़ोसियों ने रंजिशन फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गढ़ी हरसरू निवासी 50 वर्षीय दिनेश शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोग वहां आ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस और कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने गुस्से में दिनेश पर फायरिंग कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...