गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें श्रमिकों को श्रम कानूनों में हुए सुधारों, सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों तथा ईएसआई योजना की जानकारी देकर चेक दिए गए। क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश ने कहा कि श्रम सुधारों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ श्रम कानूनों को सरल और प्रभावी बनाना है। नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता, विश्वास और समन्वय को बढ़ावा देना है। श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों, नियोक्ताओं और प्रशासन सहित सभी हितधारकों में जागरूकता आवश्यक है।

सेमिनार की जानकारी सेमिनार के दौरान क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश ने...