गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 13 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लघु सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर में आयोजित होगा। मंडल रोजगार अधिकारी अनुराधा ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। इसमें 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। युवा अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...