Gurgaon News: युवाओं के लिए आज रोजगार मेला लगेगा
गुड़गांव, अगस्त 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 21 अगस्त को युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह रोजगार मेला लघु सचिवालय में आयोजित होगा। रोजगार मेले में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, मेराक्वी प्राइवेट लिमिटेड, हिताची एटीएम प्राइवेट लिमिटेड तथा एनआईआईटी फाउंडेशन सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार कार्यालय ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) अवश्य लेकर आएं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.