Gurgaon News: युवक को लिफ्ट देकर लूटपाट करने का आरोपी पकड़ा
गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की नाहरपुर रूपा चौकी टीम ने राहगीर का अपहरण कर मारपीट करने और जबरन एटीएम पिन पूछकर पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय निखिल निवासी जिला झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई है। 31 अगस्त को राजीव चौक के पास चार युवकों ने पीड़ित को कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित का एटीएम पिन पूछा और खाते से 10 हजार रुपये निकालकर उसे सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी निखिल को हीरो होंडा चौक के पास से धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल कार किराए पर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी से स्विफ्ट कार बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.