Gurgaon News: यातायात के लिए 72 घंटे के बाद महावीर चौक अंडरपास खुला
गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जलभराव के चलते 72 घंटे से बंद महावीर चौक अंडरपास को यातायात के लिए खोल दिया है। धनवापुर अंडरपास में आधा फीट पानी भरा हुआ है, जबकि राजीव चौक पैदल पार पथ अंडरपास पानी से डूबा हुआ है। दूसरी तरफ बारिश से मिलेनियम सिटी की सड़कों के हालात बदतर हो गए हैं। गहरे-गहरे गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। छह अगस्त से लेकर आठ अगस्त तक रूक-रूककर हुई बारिश ने जिला प्रशासन के पानी निकासी के दावों की धज्जियां उड़ा दी। गुरुग्राम नगर निगम ने पानी निकासी की व्यवस्था पर पिछले तीन साल में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस व्यवस्था पर करीब 350 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए हैं। इनमें से करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को पानी निकासी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.