गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। मौसमी बुखार के बाद अब चिकन पॉक्स ने भी लोगों को अपनी ग्रस्त में लेना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल में चिकन पॉक्स के रोगी आने लगे है। रोगी झाड़फूंक या सामाजिक टोटकों से भी चिकन पॉक्स के रोग को दूर करने में उपयोग में ला रहे है। बरसात के मौसम में फेलने वाली मौसमी बुखार से लोगों को मुक्ति भी नहीं मिली है। इससे पहले चिकन पॉक्स बीमारी ने अपनी दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे चिकन पॉक्स के रोगी अब बढ़ने लगे है। चिकन पॉक्स का उपचार रोग से ग्रस्त रोगी के परिजन झाड़फूंक तथा सामाजिक टोटकों को भी अपना रहे है। चिकन पॉक्स का उपचार लोग निजी अस्पताल व झौलाछाप डॉक्टरों के पास जाकर लेने में अधिक विश्वास जता रहे है। धीरे-धीर चिकन पॉक्स के रोगी नागरिक अस्पताल में भी आने लगे है。 यह भी पढ़ें- रोगों से बचाव का लगव...