गुड़गांव, जुलाई 20 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़ । बल्लभगढ़ क्षेत्र के मोहना गांव में गौशाला के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने देसी पिस्तौल से दो राउंड फायर कर दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहना गांव की बीपीएल कॉलोनी निवासी आनंद के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एएसआई राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है。 यह भी पढ़ें- Buxar News: लालगंज गोलीकांड में पांच नामजद, एक गिरफ्तारघटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, बागपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी मोहना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थी। वह रविवार रात करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी ...