गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सुभाष चौक अंडरपास के पास कार सवार युवक से 70 हजार रुपये का आईफोन छीनने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील निवासी जली कोठी, कुरेशियान मोहल्ला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कि शकील के खिलाफ पहले से चोरी और झपटमारी के आठ से अधिक केस दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर 2025 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी गाड़ी से गुरुग्राम स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुभाष चौक अंडरपास से सोहना रोड की तरफ बढ़ा, दो युवकों ने उसकी गाड़ी का शीशा खटखटाया। एक युवक ने आरोप लगाया कि गाड़ी के पहिए से उसके पैर में चोट लग गई है। जैसे ही पीड़ित ने शीशा नीचे किया, दूसरे युवक ने उस...