गुड़गांव, सितम्बर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। कटारिया चौक फ्लाईओवर पर देर रात मोबाइल लूट की नीयत से आए दो बदमाशों में से एक को पीड़ित युवक ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बदायूं निवासी अंकित ने बताया कि 17 सितंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे वह अपनी बहन और दोस्त का मोबाइल लेकर लौट रहा था। कटारिया चौक फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसके दोनों मोबाइल छीन लिए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: तमंचे के बल पर मोबाइल फोन लूटा अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। भीड़ जुटती देख गश्त कर रही पुलिस की ईआरवी टीम मौ...