गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पटौदी रोड स्थित राधा कृष्णा मोबाइल शॉप से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चार लाख रुपये के मोबाइल फोन और एसेसरीज चोरी की गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पथरेडी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। अगली सुबह दो सितंबर को जब वे सात बजे दुकान पहुंचे, तो शटर के दोनों तरफ के ताले टूटे हुए मिले और शटर आधा खुला हुआ था। दुकान से चोर 18 मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच और बड्स को चोरी किया गया।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...