गुड़गांव, सितम्बर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में कार्यरत श्रमिकों के लिए सेक्टर-34 और सेक्टर-47 में अस्थायी आवास का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इसके लिए जमीन की तलाश कर ली है। एचएसवीपी से यह जमीन उनके सुपुर्द करने का आग्रह किया है। इस जमीन की एवज में ठेकेदार कंपनी की तरफ से किराये का भुगतान किया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग का निर्माण होना है। मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-नौ तक इस निर्माण के लिए टेंडर आवंटित किया जा चुका है। ठेकेदार कंपनी ने सेक्टर-34 में गांव टीकरी की करीब सवा एकड़ जमीन और सेक्टर-47 में बख्तावर चौक के समीप करीब सवा एकड़ जमीन की पहचान की है। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरु...