गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-109 तक करीब छह किमी लंबी मुख्य सड़क पर सर्विस रोड और साइकिल ट्र्रैक के निर्माण की मांग द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन ने उठाई है। इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा को पत्र लिखा है। एसोसिएशन के उप संयोजक सुनील सरीन ने बताया कि सेक्टर-99 स्थित श्याम बाबा चौक से नजफगढ़ की तरफ जा रहे वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऊपरी द्वारका एक्सप्रेसवे पर कई रिहायशी सोसाइटियां विकसित हो चुकी हैं। ऐसे में जीएमडीए से आग्रह किया है कि इस रोड के साथ-साथ सर्विस रोड का निर्माण किया जाए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद फुटपाथ दुरुस्त करने की तैयारी इसके अलावा पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए, हरित क्...