गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 25 जुलाई को गुरुग्राम में आयोजित होगी। सीटीएम ज्योति नागपाल ने बताया कि यह बैठक शनिवार को प्रातः 9 बजे सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में होगी। इसमें 15 परिवाद रखे जाएंगे। सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...