Gurgaon News: मिलेनियम सिटी में फुटपाथ और हरित क्षेत्र नए सिरे से विकसित होंगे
गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शहर में फुटपाथ, हरित क्षेत्र को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। फुटपाथ पर खुले मेनहोल को ढका जाएगा। मलबा हटवाकर हरित क्षेत्र की तार फेंसिंग की जाएगी। यह बात जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने समीक्षा बैठक लेने के बाद अधिकारियों से कही। सीईओ मीणा ने अधिकारियों को परियोजनाओं की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता और लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि बरसाती नालों का काम पूरा होने के बाद फुटपाथों को लंबे समय तक खुला या क्षतिग्रस्त नहीं छोड़ा जाए। फुटपाथों पर मौजूद मेनहोल की स्थिति की जांच करने और उन्हें ढकने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के दौरान पैदल चलने वालों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Faridabad Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.