Gurgaon News: मिलेनियम सिटी में पेयजल सप्लाई क्षमता बढ़ेगी
गुड़गांव, जुलाई 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में पेयजल सप्लाई क्षमता बढ़ेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक में बसई जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का नया संयंत्र लगाने के टेंडर को मंजूरी दे दी। इसके साथ-साथ स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए 600 एमएलडी क्षमता के वॉटर टैंक भी बनेंगे। पिछले साल 17 दिसंबर को जीएमडीए ने इस टेंडर के लिए आवेदन किया था। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया था। शर्तों को पूरा नहीं करने पर दो कंपनियों को बाहर कर दिया था। तीन कंपनियों में से सबसे कम बोली ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लगाई थी। 166 करोड़ की आरक्षित कीमत के कार्य यह कंपनी करीब 159 करोड़ रुपये में करने को तैयार थी। सोमवार को मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.