गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब देश-विदेश की तर्ज पर गुरुग्राम में भी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के लिए धूम्रपान के लिए स्थान (विशेष स्मोकिंग जोन) बनाए जाएंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सख्त निर्देशों के बाद निगम अधिकारियों ने इस महत्वाकांक्षी योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर में पहली बार नगर निगम की ओर से इस तरह के धूम्रपान के लिए स्थान विकसित किए जा रहे हैं, जिस पर कुल 50 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। प्रशासनिक योजना के अनुसार, शुरुआती चरण में नए गुरुग्राम के व्यस्त और प्रमुख रिहायशी-व्यवसायिक इलाकों में दो स्थानों को धूम्रपान के लिए स्थान के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें म...