गुड़गांव, अगस्त 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी और तेज कर दी है। सोमवार को जिले में डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई। इसी के साथ डेंगू का आंकडा दस तक पहुंच गया है। संक्रमित मरीजों में 33 वर्षीय युवक डोरका गांव और न्यू पालम विहार नौ वर्षीय किशोर है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 13 हजार 501 घरों तक पहुंचकर बुखार सर्वे किया गया और संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक आठ लाख 27 हजार 484 से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है। सोमवार को 895 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं, जबकि इस वर्ष अब तक एक लाख 68 हजार 97 स्लाइड मलेरिया जांच के लिए बनाई जा चुकी हैं। जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीज मिले हैं。

डेंगू की रोकथ...