Gurgaon News: मिलेनियम सिटी में जल निकासी के इंतजाम अधूरे
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी को जलभराव से मुक्ति दिलाने के नगर निगम के तमाम दावे इस मानसून में भी हवा हवाई साबित हो रहे हैं। तीन बार समय सीमा बीत जाने और आधा जुलाई का महीना गुजरने के बाद भी नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। जलभराव से निपटने और बरसाती नालों की सफाई के नाम पर निगम द्वारा 20 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है, लेकिन धरातल पर न तो नाले साफ हुए हैं और न ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त किए गए हैं। निगम ने पहले 15 जून, फिर 30 जून और इसके बाद 15 जुलाई की अंतिम समय सीमा तय की थी, लेकिन तीनों समय सीमा बीतने के बावजूद पानी निकासी के स्थायी इंतजाम नहीं हो पाए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 के लिए इंजीनियरिंग विंग ने कुल ड्रेनेज नेटवर्क के लगभग 82...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.