गुड़गांव, नवम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। मौसम में बदलाव के साथ सोमवार से जिले के स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। एकल पाली वाले स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने समय में बदलाव किया है। ऐसे में स्कूलों को नई समय-सारिणी के अनुसार अपनी कक्षाओं, प्रार्थना सभा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की व्यवस्था करनी होगी। अब तक एकल पाली के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चल रहे थे। नई व्यवस्था में स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। दोहरी पाली वाले स्कूलों में भी पहली पाली के विद्यार्थियों को सुबह जल्...