गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भोंडसी में मारुति कंपनी की जमीन को अपना बताकर बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारुति कुंज पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रोहतक के गांव खेरेंटी निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शमशेर सिंह हरियाणा पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अंतिम समय में उनकी नियुक्ति चरखी दादरी के भोंडकलां थाना में प्रभारी के पद पर थी। पांच दिसंबर, 2024 को उसके पिता की हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। घर से उन्हें मारुति कुंज में एक प्लॉट के दस्तावेज मिले। इस प्लॉट की एवज में उसके पति ने 18 जनवरी, 2023 को तीन चेक जारी किए हुए थे। यह चेक 16 लाख 80 हजार रुपये के थे।इन दस्तावेज के आधार पर जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण शुरू किया तो एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें आकर रोक द...