गुड़गांव, नवम्बर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले 64 शौचालयों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत गांव बढ़ा से की गई। नगर निगम की ओर से इन शौचालयों के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व सार्वजनिक इलाकों में नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सकेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा सब्जी मंडी में 24 लाख की लागत से बनेगा सार्व...