Gurgaon News: मादक पदार्थ मुहैया कराने वाला धरा
गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम में अपराध शाखा सेक्टर-65 द्वारा गत दिनों ड्रग्स तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे से न केवल ड्रग्स सिंडिकेट की एक बड़ी चेन का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। नौ अक्तूबर की रात को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को सूचना मिली थी कि हथियारबंद बदमाश किसी बड़ी लूट की फिराक में घूम रहे हैं। नंगली उमरपुर से सेक्टर-62 क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार बदमाशों की गोलीबारी में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक पुलिसकर्मी की बाजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.