Gurgaon News: महिला सुरक्षा, परीक्षा में पारदर्शिता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। फर्रुखनगर में आयोजित जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, परीक्षाओं में पारदर्शिता और सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया। युवा सांसदों ने संसदीय कार्यप्रणाली के माध्यम से इन विषयों पर अपने विचार रखे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुरुग्राम की ओर से बुधवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 50 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा संसद की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.